फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगरमिल में मारपीट, किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। शुगरमिल के अधिकारियों पर गन्ना तुलवाने में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान शुगरमिल में मारपीट भी हुई । किसानों ने मामले को लेकर धरना देते हुए मामले की शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की। जेएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन किसानों को दिया हैं। जिसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। वहीं पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कुछ किसानों ने मंगलौर-लंढ़ौरा रोड स्थित एपेक्स कालेज के पास धरना शुरू किया। इस दौरान भगवानपुर चंदनपुर के किसानों का आरोप था कि शुक्रवार की रात उत्तम शुगरमिल में कुछ किसान गन्ना डालने गए थे। शुगरमिल के शिफ्ट इंचार्ज ने पक्षपात करते हुए थिथकी के कुछ किसानों के गन्ने को पहले तूलवा दिया, जबकि इससे पहले करीब 24 घंटे से किसान लाइन में लगे हुए थे। जिसे लेकर थिथकी और भगवानपुर चंदनपुर के किसानों में मारपीट हुई। इस दौरान बीचबचाव करने पहुंचे सुरक्षाकर्मी से भी मारपीट की गई। आरोप यह भी है कि मामले को लेकर जब शिफ्ट इंचार्ज से शिकायत की गई, तो उसने भगवानपुर चंदनपुर के किसानों से अभद्रता की। इस दौरान विवाद में भगवानपुर चंदनपुर के किसान चुन्नू की ट्रैक्टर-ट्राली भी क्षतिग्रस्त हुई है। भगवानपुर चंदनपुर के किसान चुन्नू ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही एक अन्य मामले में बिझौली निवासी किसान रशीद ने पुलिस को तहरीर देकर शुगरमिल के सुरक्षाकर्मचारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों किसानों ने पुलिस से कार्रवाई को लेकर गुहार लगाई हैं। इस दौरान किसानों ने शुगरमिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की शिकायत जेएम नितिका खंडेलवाल से भी की गई। किसानों की मांग है कि आरोपी शिफ्ट इंचार्ज और दोषी किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जेएम ने किसानों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं किसानों को धरना समाप्त करने का आग्रह किया। जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान मुस्तफा अली, पुन्नू सिंह, संजय सिंह, प्रदीप कुमार, मांगेराम, प्रवीण, नाथीराम, जगपाल सिंह, धर्मवीर, प्रताप सिंह एवं धर्मवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों का मामला संज्ञान में आया है, लेकिन पुलिस की व्यवस्था के चलते दो दिन का समय किसानों से मांगा गया हैे। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
जेएम, नितिका खंडेलवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें