फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर से भाग रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 04 Mar 2018 12:15 AM IST
maharaganj
विज्ञापन
अपराध्ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज।
नेपाल से आ रहे कार सवारों ने सोनौली बॉर्डर पर चेकपोस्ट पर बिना जांच कराए ही भाग निकले। पुलिसकर्मियों और जवानों ने जब कार का पीछा किया तो चालक ने पुलिस कर्मियों को जान से मारने की कोशिश की। शुक्र रहा कि पुलिस कर्मियों को हल्की चोट लगी। इस बीच कार पड़रहवा गांव के पास नाले में फंस गई। इसके बाद पुलिस युवकों को पकड़कर नौतनवां थाने ले आई। जहां उनसे पूछताछ कि बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। गांव के लोगों की माने तो कार चालकों के पास असलहा था लेकिन पुलिस ने एअरगन बता रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सोनौली बॉर्डर पर नेपाल की ओर से कार में सवार कुछ युवक आते दिखाई दिए। बार्डर पर एसएसबी के जवान जांच में जुटे थे। इसी बीच कार चालक तेजी से कार को आगे बढ़ाया और बिना जांच कराए ही भागने लगा। एसएसबी जवानों ने कार चालक की यह हरकत देख आलाधिकारियों को सूचित किया। साथ ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने संपतिहां चौकी को सर्तक किया। कार चालक मुख्य सड़क को छोड़ पगंडंडी का रास्ता पकड़ लिए। पुलिस उन्हें दौड़ाने लगी। अपने आप को पुलिस से घिरता देख कार चालक से पीछा कर रहे कांस्टेबल बैजनाथ गौड़, राजमंगल पासवान को कार की टक्कर से जान से मारने की कोशिश की। गनीमत रही की दोनों पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आई। इस बीच गाड़ी पड़रहवा गांव के पास एक नाले में फंस गई। पुलिस के मुताबिक युवकों का नाम मनीष सिंह निवासी मेला मैदान मणिगांव थाना मणिगांव सीतापुर रोड लखनऊ और छोटू निवासी आलम बाग मोहल्ला नहरिया थाना कृष्णनगर लखनऊ हैं। इन दोनो को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही परिजनों को भी जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि युवकों के पास असलहा था। जबकि पुलिस असलहे की बात से इन्कार कर रही है। थानाध्यक्ष नौतनवां राजेश कुमार रूहेला ने बताया कि युवक नशे में है। एसपी आरपी सिंह का कहना हैं कि युवकों के पास कोई असलहा नहीं मिला है। बल्कि एअरगन मिला है। वह दोनो नशे में धुत हैं। नेपाल की ओर से होली खेलकर घर जा रहे थे। ज्यादा नशे में होने के कारण होश खो बैठे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें