फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली भरी मांग, फिर शादी से मुकरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। सगाई वाले दिन युवक ने रिश्तेदारों की मौजूदगी में युवती की मांग में सिंदूर भर दिया, लेकिन अगले ही दिन शादी से मुकर गया। दोनों पक्षों के लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर युवती पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर जानकारी ली। फिलहाल दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती का गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक से रिश्ता तय हुआ था। एक सप्ताह पूर्व दोनों के परिजनों ने सगाई का कार्यक्रम रखा था। सगाई में दोनों पक्षों के रिश्तेदार भी आए थे। सगाई के दौरान युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरने की रस्म भी पूरी कर दी, लेकिन युवती पक्ष के लोग उस समय हैरान रह गए, जब अगले ही दिन युवक ने युवती को फोन कर शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने कारण जानना चाहा तो उसने कुछ नहीं बताया।
युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों से बातचीत की, लेकिन उन्होंने भी शादी से इनकार कर दिया। फिर दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने मामले में हस्तक्षेप कर समझौते का प्रयास किया पर बात नहीं बनी। इसके बाद शनिवार को युवती पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। मामला कोतवाली पहुंचने पर युवक पक्ष के लोग समझौते का प्रयास करने लगे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें