फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े मकान से जेवर व हजारों की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। चोरों ने बंद पड़े एक मकान के ताले तोड़कर जेवर और हजारों रुपये चोरी लिए। मकान मालिक ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर में श्रीराम का मकान है। मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए थे। देर रात चोरों ने मकान के तोड़ डाले और पूरा मकान खंगाल लिया। साथ ही घर में रखी नकदी और जेवर चोरी कर लिए। बुधवार की सुबह जब वह घर लौटे तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। लेकिन, चोरों का सुराग नहीं लगा। मकान मालिक श्रीराम ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। साथ ही बताया कि एक सोने का हार और 40 हजार रुपये चोरी हुए हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें