फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में चार महिला समेत छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

भूमि पर कब्जा करने का विरोध करने पर एक पक्ष के चार लोगों ने दूसरे पक्ष के चार महिला समेत छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि शनिवार को पड़ोस में ही स्थित गांव का ही कुछ लोगों ने उनकी भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया। आरोपी यहां गोबर डाल रहे हैं। राजेंद्र का आरोप है कि इससे नाराज दूसरे पक्ष के चार लोगों ने उसे और उसके बेटे सचिन, पत्नी राजबती, मां अतरकली, बेटी सोनिया और काजल पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। राजेंद्र ने परिवार के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें