फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बनाने के विरोध पर युवतियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। सोलानी पार्क में बैठी तीन युवतियों की दो युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर युवकों ने युवतियों के साथ मारपीट कर दी। युवतियों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सोलानी पार्क में देर शाम तीन युवतियां घूमने आई थी। इस बीच युवतियां एक बेंच पर बैठकर आपस में बातचीत कर रही थी। तभी दो युवक वहां पहुंचे और मोबाइल से युवतियों की वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाता देख युवतियों ने विरोध किया। आरोप है कि इस पर दोनों युवकों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। युवतियों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें