फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान नाम नहीं करने पर माता-पिता का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

मकान आधा हिस्सा नाम नहीं करने पर बेटे ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसने ईंट से हमला कर सिर भी फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में पिता ने कोतवाली पहुंचकर बेटे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा मकान का आधा हिस्सा अपने नाम करने के लिए लगातार दबाव बना रहा है। साथ ही उनके साथ गाली गलौज व मारपीट करता है। जबकि उन्होंने दोनों को अलग-अलग मकान बनाकर पहले ही दे दिए थे। आरोप लगाया कि बुधवार को उनका छोटा बेटा फिर से मकान का आधा हिस्सा अपने नाम करने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने इनकार किया तो उसने गाली गलौज कर दी। आरोप है कि इनकार करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव कराने आई अपनी मां के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उसने ईंट से हमला कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें