फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैपर्स बाजार में लगी आग, सेना ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

लालकुर्ती स्थित सैपर्स बाजार में एक दुकान में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी व जवान फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। सेना के जवानों ने करीब आधा घंटे बाद दुकान में लगी आग पर काबू पाया। इस बीच जवानों ने आग की चपेट में आने तीन युवकों को भी सकुशल बचाया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित लालकुर्ती में सैपर्स बाजार है। बाजार में मोहित की जरनल स्टोर, चक्की, सेलर भी है। इस दुकान में वह रजाई बनाने का काम करता है। शुक्रवार करीब डेढ़ बजे दुकान में अचानक आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना बीईजी जीएमपी के सीएचएम नागेंद्र कुमार को दी। सूचना मिलते ही वह जवानों के साथ सेना की फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधा बाद दुुकन में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान आग बुझाते समय दुकान के पास ही खड़े तीन युवकों को भी सेना के जवानों ने बचाया। इस बीच सिविल लाइंस कोतवाली स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। आग लगने की सूचना पर बीईजी के कमांडेंट श्रीरघु निवासन ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान आग बुझाने में सेना के जवानों में राजकुमार, चंद्र सिंह, अमित चंद्रा, एसके चौधरी, शेखर अग्नि कुमार शामिल रहे। वहीं, आग के कारणों का पता नहीं लग पाया। वहीं, चर्चा है कि आग शार्ट सर्किट से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें