फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण को जहर देकर हत्या कर देने का अंदेशा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कनखल क्षेत्र में बाग में मिले ग्रामीण के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि होने पर मृतक की मां ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। कनखल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

30 अक्तूबर को क्षेत्र के गांव जगजीतपुर की रविदास बस्ती के रहने वाले 45 वर्षीय लीलापत का शव अपने बाग में बनी झोपड़ी में मिला था। कनखल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लीलापत के शरीर में जहर मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ता में स्पष्ट नहीं हो सका था कि आखिर मृतक ने खुद जहर खाया है या फिर उसे किसी ने जहर दिया है। परिजन से हुई लंबी पूछताछ में किसी से रंजिश या मृतक के किसी तरह के मानसिक तनाव में होने की बात भी निकलकर नहीं आई थी। आरोपी बाग की झोपड़ी में ही अधिकांश समय व्यतीत करता था लिहाजा परिजन भी उसके परिचितों को लेकर अनभिज्ञ थे। एसपी सिटी ममता वोहरा ने भी खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया था। शुक्रवार को मृतक की मां मुन्नी देवी ने अज्ञात के खिलाफ बेटे को जहर देकर उसकी हत्या करने का अंदेशा जताते मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें