फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झबरेड़ा। भगवानपुर और झबरेड़ा थाना क्षेत्र की सीमा से सटे गांव कुंजा बहादुरपुर की रेलवे सीमा पर हथियारबंद आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस हाथ में पिस्टल लिए आरोपी के पीछे दौड़ती रही, लेकिन आरोपी गन्ने के खेत में घुसकर पुलिस को चकमा देकर रेलवे क्रांसिग पार कर फरार हो गया। उसने किसानों को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहृस्पतिवार की दोपहर बाद चुड़ियाला के अंतर्गत स्थित कुंजाबहादुरपुर में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ होते होते रह गई। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि एक बदमाश बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर भाग रहा था। बाइक तेजी में थी, उधर बाइक के पीछे पुलिसकर्मियों की कार आ रही थी। कार में दो पुलिसकर्मी सवार थे। बदमाश कुछ ही दूरी पर बाइक को गन्ने के खेत में छोड़कर कूद गए। पुलिसकर्मी हाथ में पिस्टल लेकर बदमाश के पीछे भागे । इससे पहले कि पुलिसकर्मी बदमाश को पकड़ते बदमाश गन्ने के खेत में छिप गया। पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन बदमाश नहीं मिला। कुछ ही देर बाद बदमाश रेलवे क्रासिंग को पार कर झबरेड़ा थाना क्षेत्र में प्रवेश कर गया। वहां कुछ किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। किसान हाथ में पिस्टल लिए बदमाश को देख सहम गए। किसान कुछ बोलते उससे पहले ही बदमाश ने किसानों को पिस्टल दिखाकर डरा दिया। किसानों ने बताया कि बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर खेत में पहुंचा था और पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं बदमाश ने एक ग्रामीण के कान के पास भी पिस्टल लगा दी थी। उधर पुलिसकर्मी आरोपी की बाइक को अपने साथ लेकर चले गए है। पुलिस से इस बारे में पूछे जाने से पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि इस तरह के मामले की कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें