फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाश लोगों के जागने पर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

मोहनपुरा स्थित एक मकान में घुसे बदमाश परिवार वालों के जागने पर फरार हो गए। हालांकि, बदमाश घर से तीन हजार की नकदी, मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित मकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा निवासी गौरव तोमर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। सोमवार रात वह परिवार के साथ घर में सोए थे। रात करीब एक बजे उनकी पत्नी की आंख खुली तो घर में शोर सुन वह कमरे से बाहर आईं। बाहर आते ही दो बदमाश आलमारी खंगालते नजर आए। शोर मचाने पर बदमाश मकान की दीवार फांदकर जंगल की तरफ फरार हो गए। शोर सुनकर आए गौरव ने आलमारी की तलाशी ली तो उसमें रखे पर्स से तीन हजार की नकदी, मोबाइल और अन्य सामान गायब था। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जाग गए और सभी ने बदमाशों की आसपास तलाश की। मंगलवार सुबह गौरव कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें