फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात पर छात्र के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। शादी का झांसा देकर नर्सिंग कालेज के एक छात्र ने कालेज की एक छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया। यही नहीं जब वह गर्भवती हो गई तो डरा धमकाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब छात्रा ने उससे शादी करने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। पीड़ित छात्रा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपों की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा का उसके ही कालेज के लबकरी देवबंद निवासी एक छात्र से करीब छह माह पूर्व प्रेम हो गया। आरोप है कि इसके बाद छात्र ने छात्रा को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जिससे छात्रा गर्भवती हो गई। छात्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी छात्र ने उसे डरा धमकाकर एक चिकित्सक के यहां जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद छात्रा ने छात्र से शादी करने की बात कही तो पहले तो वह उसे कुछ दिनों बाद शादी करने का झांसा देने लगा और फिर साफ तौर पर इंकार कर दिया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मोहम्मद शाहरूख निवासी लबकरी देवबंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें