फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास जख्मी मिला युवक, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की।
पनियाला के समीप ट्रैक पर एक जिम संचालक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पनियाला रोड निवासी योगेंद्र उर्फ योगी का करीब 25 वर्षीय पुत्र चेतन त्यागी सोमवार रात खाना खाने के बाद घर से निकला था। रात करीब साढ़े दस बजे चेतन गंभीर हालत में रहीमपुर फाटक के पास ट्रैक पर लहूलुहान पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने चेतन को सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में चेतन ने दम तोड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिचितों का तांता लगा रहा। परिजनों का कहना है कि चेतन के सिर में चोट का गहरा निशान है, जबकि अन्य शरीर पर कहीं खरोंच तक नहीं हैं। यदि चेतन को ट्रेन ने अपनी चपेट में लिया होता तो शरीर के अन्य स्थानों पर भी चोट के निशान होते। चेतन की चप्पल भी घटना स्थल से काफी दूर पड़ी मिली है। परिजनों का मानना है कि चेतन की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका गया है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें