फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर और बाहर के लिए्

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। टूर पैकेज के नाम पर ठगी करने वाला एक गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपियों में दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के युवक शामिल हैं। आरोपी रुड़की में सेमीनार कर एक पीड़ित से 65 हजार रुपये ठग चुके थे। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने सेमिनार से ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही मौके से लैपटॉप और स्वैप मशीन आदि बरामद की है।
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने सिविल लाइंस में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि शिवपाल सिंह शेखावत (पुत्र धीर सिंह निवासी गली नंबर ए.12 टिहरी विस्थापित कॉलोनी, बीईएचएल, रानीपुर, हरिद्वार) को कई दिन से रायल क्लब इंटरनेशनल की तरफ से हुंडई के ग्राहकों के लिए छह रात और सात दिन के लिए फ्री होली डे पैकेज देने के लिए फोन आ रहा था। फोन करने वाले ने 28 अगस्त को रुड़की के एक होटल में इस संबंध में एक सेमिनार करने की बात शिवपाल से कही थी। 28 अगस्त (सोमवार) को शिवपाल सेमिनार में शामिल हुआ। इसमें खुद को क्लब का संचालक और मैनेजर बताने वाले दो लोगों ने इससे पांच साल के फ्री टूर पैकेज के नाम पर 65 हजार रुपये एटीएम कार्ड स्वैप कर ले लिए। फ्री होली डे पैकेज पर संशय होने पर शिवपाल ने संचालक व मैनेजर से अपने पैसे वापस मांगने लगा, लेकिन दोनों ने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली से पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ करने पर क्लब के कथित अधिकारी और सदस्य कुछ नहीं बता पाए। इस पर पुलिस दस आरोपियों को सिविल लाइंस कोतवाली लेकर पहुंची। कोतवाली में भी आरोपी कोई कागजात आदि नहीं दिखा पाए। एसपी देहात ने बताया कि इस पर 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आरोपी
गौरव पुत्र ओमेंद्र कुमार शर्मा निवासी शाहदरा नई दिल्ली, पवन कुमार पुत्र हरेंद्र ठाकुर निवासी जीतपुर प्रो. चंद्री थाना जीतना जिला पूर्वी चंपारण बिहार, वसीम रजा निवासी प्लोर जामियानगर दिल्ली, शेलेंद्र शर्मा, मोहित, प्रेमदीप पुत्रगण जानकी प्रसाद शर्मा निवासी जुजर्का थाना अतरौली जिला अलीगढ़, दीपक शर्मा पुत्र लवकुश निवासी जुजुर्का थाना अतरौली जिला अलीगढ़, नीरज पुत्र हरिवंश प्रसाद निवासी दिपई थाना चिरईया जिला पूर्वी चंपारण बिहार, मोहम्मद आकिफ पुत्र इंतजार अहमद निवासी अब्बू फ जल इंकलेव पार्ट.2 जामियानगर नई दिल्ली, देवेश दुबे पुत्र राजेश दुबे निवासी कारंडा थाना करंडा, गाजीपुर, यूपी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें