फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में भारत बंद को लेकर बवाल में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। अनुसूचित जाति संगठनों के भारत बंद को लेकर रुड़की में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामले की जांच सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह कर रहे थे। बवाल की पूरी वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच करने के बाद कोतवाली प्रभारी ने चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

पिछले साल दो अप्रैल को अनुसूचित जाति संगठनों के भारत बंद को लेकर रुड़की में जमकर बवाल हुआ था। रुड़की में उपद्रवियों ने शहर में जमकर उत्पात मचाया था। कई वाहनों में तोड़फोड़, मारपीट कर गोलियां चलाते हुए पथराव किया था। शहर में बवाल को लेकर जिले की पुलिस ने उपद्रवियों के ऊपर लाठीचार्ज की थी। बवाल के दौरान दो पक्षों के बीच गोलीबारी में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी कमल कुमार घायल हो गए थे। इसके साथ ही पथराव में तत्कालीन सीओ एसके सिंह, दरोगा नवीन पुरोहित, पवन डिमरी भी घायल हुए थे। किसी तरह शाम के समय पुलिस ने मामला शांत किया था। इस मामले में सिविल लाइंस कोतवाली और गंगनहर कोतवाली में उपद्रवियों पर बलवा, हाईवे जाम करने, तोड़फोड़, मारपीट, सरकारी कामकाज में बाधा डालने के मामले में मुकदमे दर्ज हुए थे। मामले में दो नामजद और तीन हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। तभी से इस मामले की जांच चली आ रही थी। इस मामले की जांच पुलिस अधिकारियों ने सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह को दी थी। मामले की जांच मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी ने बवाल की वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की थी। साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी करने के बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अब इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि भारत बंद के दौरान बवाल मामले में पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें