फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। युवक ने पिता के ज्वाइंट खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। पिता ने बेेटे से पूछताछ की तो उसने बताया कि रकम से दोस्तों संग पार्टी कर ली है। इससे नाराज पिता ने बेटे और उसके दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस युवक और उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ शहर के ही एक बैंक में ज्वाइंट खाता खोल रखा है। कुछ दिन पहले बेटा दोस्तों के साथ बैंक पहुंचा और एटीएम कार्ड बनाने के लिए प्रार्थनापत्र दे दिया। फार्म पर अपने हस्ताक्षर के साथ ही पिता के भी फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। कुछ दिन बाद युवक को बैंक से एटीएम उपलब्ध हो गया। कुछ दिन पहले युवक ने खाते से करीब एक लाख चार हजार रुपये निकाल लिए और दोस्तों के साथ मस्ती कर पूरी रकम उड़ा दी। हाल ही में युवक के पिता बैंक से रुपये निकालने पहुंचे। उन्होंने पासबुक में एंट्री कराई तो खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी मिली। पता चला कि उन्होंने जो एटीएम कार्ड बनवाया है, उसी से रकम निकाली गई है। उन्होंने घर पहुंचकर बेटे से कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे राज से पर्दा उठा। सोमवार को पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि युवक और उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें