फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गिरफ्तार राशिद है गैंगस्टर में निरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना पुलिस द्वारा रविवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार ज्वालापुर हरिद्वार का राशिद जनकपुरी थाना से लूट एवं चोरी की वारदातों में वांछित चल रहा था, जबकि जीआरपी से भी गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध था। रविवार रात अंबाला रोड पर भाऊपुर की पुलिया के निकट कुतुबशेर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान राशिद निवासी ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया था। जो फिलहाल सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में मंडी समिति के पीछे रह रहा था। पैर में गोली लगने से राशिद घायल हो गया था। अस्पताल में उपचार के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राशिद पर सहारनपुर के जनकपुरी, नानौता, सदर कोतवाली के अलावा ज्वालापुर में लूट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, विद्युत अधिनियम एवं धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। जीआरपी सहारनपुर में राशिद को गैंगस्टर में भी निरुद्ध किया गया था। आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें जनकपुरी में तीन, नानौता में तीन, जीआरपी थाना सहारनपुर में चार, एक मामला सदर कोतवाली में और एक मामला ज्वालापुर हरिद्वार में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें