फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। कार के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर युवक दो लाख की ठगी कर ली गई। युवक को पता चला तो उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही ठगी करने वाले शख्स की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील निवासी आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें कार के लिए लोन की जरूरत थी। इसी बीच उनकी मुलाकात एक शख्स से हुई। उसने बताया कि वह बैंक में कर्मचारी है और लोन पास करा सकता है। उसने आसिफ से पैन और आधार कार्ड मांगा। साथ ही कुछ दिन बाद लोन पास होने की बात कहकर एक हस्ताक्षर किया हुआ और दो कोरे चेक ले लिए। आरोप है कि उसने चेक में दो लाख की रकम भरकर बैंक से भुगतान करा लिया। खाते से दो लाख निकलने पर आसिफ बैंक पहुंचे तो चला कि शख्स ने दूसरे चेक में छह लाख की रकम भरकर भुगतान के लिए लगाया है। इस पर आसिफ ने बैंक से चेक के भुगतान करने से इनकार कर दिया। साथ ही उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद आया। आसिफ ने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें