परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने अलग-अलग ग्राम सभा से सात लोगों का चालान कर दिया। एक गांव में पति-पत्नी के विवाद और दूसरे में रास्ते को लेकर मारपीट में पुलिस ने यह कार्रवाई की।
इंस्पेेक्टर निर्भय सिंह ने बताया कि पत्नी को मारने-पीटने के मामले में संजय तिवारी का चालान किया गया। वहीं सिंधु, सैरफुद्दीन, रियाजुद्दीन निवासी बड़हरा बरईपार को रास्ते के विवाद को लेकर हुए मारपीट में चालान किया गया। जमीन के विवाद में हरिश्चंद्र निवासी बड़हरा बरईपार टोला परसहिया का भी चालान किया गया, जबकि छविराज एवं शैलेंद्र निवासी परतावल टोला भवसगरा को भी बंटवारे के मामले में चालान किया गया।