ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर महिला से 19 हजार की ठगी कर ली गई। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झबीरण निवासी सुखदेई की आर्थिक स्थिति कमजोर है। एक व्यक्ति ने उनको मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके नाम पर व्यक्ति ने महिला से 19 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद महिला से बात करना बंद कर दिया। मुख्यमंत्री राहत कोष से कोई राशि नहीं मिलने पर महिला ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।