फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! दो महिलाएं दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की दे रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक युवक ने पड़ोस की दो महिलाओं पर पुरानी रंजिश के चलते उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों महिलाओं कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोस की दो महिलाओं से पुराना विवाद चला आ रहा है। पुराने विवाद में महिलाएं अक्सर उसे परेशान करती हैं। आरोप है कि महिलाएं कभी भी उसके घर पर आकर गालीगलौज और मारपीट करने लगती हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम वह घर के बाहर खड़ा था। इस बीच दोनों महिलाएं पहुंचीं और गालीगलौज करने लगीं। विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर दोनों उसे दुष्कर्म के झूठे केस में अंदर करवाने की धमकी देने लगी। युवक ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों महिलाओं को कोतवाली बुलाकर मामले में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें