फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण के आरोप में युवक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

भोगपुर की युवती के अपहरण के आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती को गंगा में धक्का देने की बात भी स्वीकारी है। पुलिस का कहना है कि शव बरामद होने के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर गांव की एक युवती एक जून को लापता हो गई थी। परिजनों ने आरोपी मुराद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। शुरुआती पूछताछ में मुराद ने बताया था कि युवती से उसके प्रेम संबंध थे। गंगा घाट पर टहलते समय युवती का पैर फिसल गया था और वह गंगा में बह गई। इसके बाद पुलिस ने गंगा में उसकी तलाश कराई। लेकिन, उसका पता नहीं लगा था। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मुराद ने बताया कि वह शादी करने की जिद पर अड़ी थी और पुलिस से शिकायत की धमकी भी दे रही थी। इसलिए गंगा घाट पर टहलने के बहाने ले जाकर उसे धक्का दे दिया, जिससे वह गंगा में बह गई। कोतवाल विरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवती की हत्या की पुष्टि लगभग हो चुकी है। लेकिन, शव बरामद न होने की वजह से अभी मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई नहीं जा सकी है। फिलहाल आरोपी मुराद को अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया कि मुराद को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें