फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने परिवार से जताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

घर से फरार होकर कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी युगल ने परिजनों से जान का खतरा जताया है। साथ ही हाईकोर्ट से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने पुलिस को दोनों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने दोनों को कोतवाली बुलाकर आश्वासन दिया कि उनकी पूरी तरह से सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी युवती का ऊधमसिंह नगर निवासी युवक से वर्षों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। इसकी भनक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने उसके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। साथ ही मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद दस जून को युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच दोनों ने कोर्ट में अपने बालिग होनेे के दस्तावेज जमा कर कोर्ट मैरिज कर ली। साथ ही हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर परिजनों से जानमाल का खतरा जताया। इस पर हाईकोर्ट ने सिविल लाइंस कोतवाली और ऊधमसिंह नगर पुलिस को दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए। मंगलवार को दोनों कोतवाली पहुंचे और सुरक्षा के आदेश पुलिस को दिए। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि दोनों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें