फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के साथ दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बच्चे के साथ गांव के ही तीन किशोरों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच में मामला बच्चों के बीच खेल का निकला।
विज्ञापन

खानपुर थाने की गोवर्धनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के 12 वर्षीय बच्चा चार दिन पहले घर के बाहर खेल रहा था। बताया गया है कि उसके साथ गांव के तीन और बच्चे भी खेल रहे थे। आरोप है कि बच्चे के तीनों साथी उसे दूर खेलने की बात कहकर आबादी से सटे खेतों में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहवास बच्चा अपने घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजन बच्चे को लेकर गोवर्धनपुर पुलिस चौकी पहुंचे और तीनों आरोपी किशोरों के खिलाफ तहरीर दी। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह का कहना है कि बच्चे खेल रहे थे। बच्चों को आपस में गलतफहमी हो गई थी। इस तरह का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें