फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के विवाद में फायरिंग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेके के विवाद में फायरिंग, मचा हड़कंप
विज्ञापन


गौरीगंज। पावर कॉर्पोरेशन में काम के लिए नामित बजाज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालय में मंगलवार को विवाद में फायरिंग हुई। फायरिंग की घटना से कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गौरीगंज थाने के कटरालालगंज मोहल्ले में पावर कॉर्पोरेशन के कार्यों के लिए बजाज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कार्यालय है। मंगलवार को कार्यालय पहुंचे एक ठेकेदार का लेन-देन व काम के विवाद को लेकर मौजूद कर्मचारियों से विवाद हो गया।
विज्ञापन


देखते देखते विवाद इतना बढ़ा कि दहशत फैलाने के इरादे से ठेकेदार ने असलहे से दो हवाई फायरिंग की। फायरिंग से कार्यालय मे मौजूद कर्मचारी व मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मंच गया।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक ठेकेदार मौके से फरार हो गया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी आलोक रावत ने घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने फायरिंग की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ठेकेदार शैलेंद्र यादव ने दो हवाई फायरिंग की है।

अभी मामले की लिखित सूचना नहीं मिली है। कार्यालय कर्मचारी की सूचना पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग की घटना में कोई घायल नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें