फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सस्ती जमीन के लालच में एक व्यक्ति ने 25 लाख रुपये गंवा दिए। ठगों के गिरोह ने रुड़की में सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर उसे चूना लगा दिया। ठगी का पता चला तो व्यक्ति अपनी रकम वापस लेने के लिए चक्कर काट रहा है। इस बीच पता चला कि उक्त लोग पहले भी कई लोगों से ठगी कर चुके हैं। व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी इरफान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक साल पूर्व उनकी पांच लोगों से मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया था कि वे जमीन खरीदने और बेचने का काम करते हैं। साथ ही बताया कि रुड़की के शेरपुर गांव के पास करीब 25 बीघा जमीन सस्ते दामों पर बिक रही है। अगर वह इस जमीन को खरीद ले तो वे जमीन को करोड़ों में बिकवा देंगे। झांसे में आकर वह रुड़की जमीन देखने आ गए। उन लोगों ने एक व्यक्ति को जमीन का मालिक बताते हुए मुलाकात करवाई। बातचीत के बाद जमीन का सौदा तय हो गया। यही नहीं उक्त लोगों ने एडवांस में 25 लाख रुपये भी ले लिए और कुछ दिनों बाद बैनामा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच पांचों लोग अचानक गायब हो गए और उनके नंबर भी बंद मिले। इरफान ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच उन्हें पता चला कि पांचों लोगों ने जमीन दिलवाने के नाम पर कई लोगों से ठगी की है और सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में ठगी का केस दर्ज है। साथ ही पता चला कि पुलिस उक्त लोगों को जेल भेज चुकी है। शनिवार को इरफान ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें