फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

ससुरालजनों के उत्पीड़न से परेशान महिला ने बुधवार को एसपी देहात को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी देहात के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति समेत सात ससुरालजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के भंगेड़ी निवासी नसरीन की शादी 27 अक्तूबर 2018 को रामपुर निवासी शाहनवाज के साथ हुई थी। नसरीन की मानें तो हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के बाद पति शाहनवाज समेत ससुर मोहम्मद शमी, सास खुशनुदा, देवर शाहबाज, देवरानी रुकसार, ननद साईन और साईबा दहेज मेें नकदी और कार मांगने लगे। महीनेभर पूर्व मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। बुधवार को वह एसपी देहात नवनीत भुल्लर को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी देहात के आदेश पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें