फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा। बैहड़की सैदाबाद गांव में बृहस्पतिवार की रात को एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे गृहस्थी जलकर राख हो गई। परिवार के सभी लोग आंगन में सो रहे थे। इसीलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, अग्निकांड की सूचना मिलने पर शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

इकबालपुर क्षेत्र के बैहड़की सैदाबाद गांव निवासी ओमपाल के मकान में बृहस्पतिवार रात दो बजे आग लग गई। दुर्गंध आने पर ओमपाल की आंख खुली तो उसने देखा तो कमरे से आग की लपटें उठ रही थीं। चीखपुकार सुनकर परिजन भी जाग गए। इसी बीच आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके पहले डबल बेड, कपड़े, टीवी, कुर्सी और मेज जलकर राख हो चुके थे। पीड़ित व्यक्ति दूध का कारोबार करता है। सूचना के बाद शुक्रवार को भगवानपुर तहसील से राजस्व टीम के लेखपाल सुधीर कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। अग्निकांड से क्षति का आंकलन भी किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें