फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार की रकम न देने पर तमंचे से फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। उधार दी गई रकम मांगने गए एक युवक ने रकम देने में असमर्थता जताने पर ग्रामीण से गाली गलौज कर दी। गाली गलौज का विरोध करने पर युवक ने परिवार के साथ मिलकर ग्रामीण से मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी युवक ने ग्रामीण पर तमंचे से फायर झोंक दिया। किसी तरह ग्रामीण ने अपनी जान बचाई। फायरिंग होने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सरकड़ी ताहरपुर निवासी नाजिम पुत्र मजहर ने कुछ दिन पूर्व गांव निवासी एक युवक से कुछ रुपये उधार लिए थे। उसने ईद के बाद रकम वापस करने का वादा किया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम युवक नाजिम के घर पहुंचा और रुपये देने का तकादा करने लगा। आरोप है कि इस दौरान युवक ने नाजिम के साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर युवक तब तो वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक अपने परिजनों के साथ नाजिम के घर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए युवक व परिजनों ने मारपीट कर दी। शोर सुनकर आए परिवार वालों ने बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने परिजनों के साथ भी मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी युवक अपने परिजनों के साथ मारपीट करता रहा। आरोप है कि इस बीच आरोपी युवक ने तमंचे से नाजिम पर फायर झोंक दिया। इससे नाजिम बाल-बाल बचा। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पीड़ित नाजिम की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि गांव निवासी इंतसार, हुसैन, तनवीर, जुनैद, शाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
गांव में दो पक्षों में हुए विवाद की कुछ लोगों नेे अपने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। वीडियो में युवक हाथ में तमंचा नजर आ रहा है। इस वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इतना ही नहीं व्हाट्सएप ग्रुपों में वीडियो वायरल होने लगी तो लोग एक-दूसरे से जानकारी लेने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें