फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। परिजनों से मनमुटाव होने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के इकलौते चिराग की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

टिहरी के थाना कीर्तिनगर के गांव घणजी निवासी वीरेंद्र सिंह भगवानपुर स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। वह परिवार के साथ सिसौना गांव में मकान किराये पर लेकर रह रहे हैं जबकि उनके 23 वर्षीय बेटे नितिन ने गांव में ही परचून की दुकान खोल रखी थी। बृहस्पतिवार रात वीरेंद्र सिंह ने बेटे नितिन को कहीं नौकरी करने की बात कही, जिसे लेकर वह नाराज हो गया। रात में परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग उठे तो नितिन को कमरे के अंदर चुनरी के सहारे पंखे से लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने आननफानन में नीचे उतारा तो वह मृत मिला। नितिन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नितिन दो बहनों का इकलौता भाई था। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें