फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले टूटी शादी, अब युवती युवक के पहुंची घर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। युवती और युवक में पहले प्यार हुआ, फिर शादी तय हो गई, लेकिन कुछ दिन बाद विवाद होने पर शादी टूट गई। करीब ढाई महीने बाद युवती रुड़की स्थित युवक के घर पहुंची और शादी का दबाव बनाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती को समझाया। इसके बाद युवक शादी करने के लिए राजी हो गया।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक की करीब एक साल पूर्व दिल्ली निवासी युवती से जान पहचान हुई थी। उनकी जान पहचान प्यार में बदली तो दोनों ने अपने-अपने परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आठ मार्च को परिजनों ने दोनों की शादी की तिथि तय कर दी। इसी बीच दोनों पक्षों के रिश्तेदारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया और शादी तोड़ दी। बृहस्पतिवार को मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब युवती ने युवक को कॉल कर सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। युवक होटल पहुंचा तो युवती के साथ उसके परिजन भी थे। होटल के बाहर ही युवक और युवती के परिजनों में नोकझोंक हो गई। इस पर परिजन युवती को रुड़की में छोड़कर रात में ही दिल्ली रवाना हो गए। युवक अपने घर पहुंचा तो युवती भी उसके पीछे घर पहुंच गई। इस पर युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों में आपसी सुलह हो गई और दोनों शादी करने के लिए राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें