फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध उगाही की शिकायत पर सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला। अवैध उगाही और अनुशासनहीनता की शिकायतों पर बुग्गावाला थाने में तैनात सिपाही को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि सिपाही की कई दिनों से एसएसपी को अवैध उगाही और कार्य के प्रति अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। वहीं, इस कार्रवाई से विभाग में अफरातफरी मची है।
विज्ञापन

बुग्गावाला थाना पुलिस पर पहले से ही अवैध खनन कराने समेत कई आरोप लगते आए हैं। वर्तमान में भी थाना पुलिस पर अवैध खनन कराने समेत अवैध उगाही करने के आरोप लगे हैं। ऐसे ही आरोप थाने में तैनात सिपाही मनोज यादव पर भी लगाए गए थे। क्षेत्र के लोगों ने सिपाही पर अवैध उगाही करने की कई शिकायतें उच्चाधिकारियों से की थी। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण से सिपाही ने ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ने के एवज में उगाही की थी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने थाने में भी की थी, लेकिन थाना स्तर से मामले में लीपापोती कर दी गई। ऐसे में ग्रामीणों ने सिपाही की शिकायत एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी से कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
बताया जा रहा है कि एसएसपी ने गोपनीय तरीके से सिपाही की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद उन्होंने सिपाही मनोज यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी की ओर से की कार्रवाई के बाद बुग्गावाला थाने में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि थाने में तैनात कई सिपाहियों की भी शिकायत एसएसपी से की गई है। इन सिपाहियों की भी एसएसपी की ओर से गोपनीय तरीके से जांच कराई जा रही है। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि सिपाही की ड्यूटी में अनुशासनहीनता की शिकायत मिल रही थी। इसके आधार पर उसके खिलाफ लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें