फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की जमीन के फर्जी कागज तैयार तीन बैंकों से ऋण निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। कुछ लोगों ने एक किसान की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर तीन बैंकों से उसके नाम पर सात लाख रुपये का ऋण ले लिया। बैंक से वसूली का नोटिस आने के बाद किसान को इसकी जानकारी हुई। किसान ने इस मामले में हल्का लेखपाल सहित सात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लक्सर विकासखंड की इस्माइलपुर गांव निवासी राजवीर सैनी ने कई वर्ष पहले अपने ही गांव में लगभग 20 बीघा जमीन खरीदी थी। किसान के मुताबिक वह जमीन खरीदने के बाद से ही उसपर खेती करता चला आ रहा है। उसका कहना है कि पिछले दिनों सुल्तानपुर स्थित एक बैंक से उसके पास ऋण वसूली का एक नोटिस आया, लेकिन राजवीर का कहना है कि उसने बैंक से कोई ऋण नहीं लिया। जब उसने जानकारी की तो पता चला जमीन खरीदने के बाद उसकी जमीन पर ऋण लिया हुआ है। किसान ने जब इसकी जानकारी की तो सुल्तानपुर के दो और लक्सर के एक बैंक से सात लाख रुपये का ऋण लिया हुआ है। पड़ताल में यह भी बात सामने आई कि तत्कालीन एक हल्का लेखपाल के साथ मिलकर गांव के ही कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऋण लिया है। इस मामले में किसान ने तत्कालीन हल्का लेखपाल सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी कर ऋण लेने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मामले में सुल्तानपुर चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋण लिए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें