मंगलौर। मासिक टेस्ट के लिए बच्ची को बुलाने गई शिक्षिका और उसके सहयोगियों के साथ गाली-गलौज की गई। वहीं, प्रधानाध्यापक को गोली मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस को तरहरीर दी गई है।
ठसका स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अनीता असवाल, ममता कैंथोला आदि 20 मई को मासिक टेस्ट के लिए बच्चों को बुलाने उनके घर जा रही थीं। इसी बीच ग्राम प्रधान रेखा रानी के घर के सामने सुनील खड़ा मिला। उसकी पुत्री दीपा कक्षा पांच की छात्रा है, जो काफी समय से स्कूल नहीं जा रही थी। शिक्षिका ने उससे दीपा को स्कूल भेजने का अनुरोध किया गया, तो वह भड़क गया। आरोप है कि गाली-गलौज करने लगा। उसने प्रधानाध्यापक दिवाकर अग्रवाल को गोली मारने की धमकी भी दी। ग्राम प्रधान के देवर ने बीच बचाव कर माहौल शांत कराया। प्रधानाध्यापक ने उप शिक्षाधिकारी बृजपाल सिंह राठौर को प्रकरण की जानकारी दी। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।