फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में तीन तलाक का तीसरा मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रुड़की में एक बार फिर तीन तलाक का तीसरा केस दर्ज हुआ है। एक पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इतना ही नहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति पर शादी से पहले किशोरावस्था में दुष्कर्म करने, अप्राकृतिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने का भी केस दर्ज किया है। नशीला पदार्थ खिलाकर मारपीट करने के मामले में आरोपी के तीन परिजनों पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वर्ष 2016 में वह नाबालिग थी। इस बीच एक गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान वह उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। इस बीच वह गर्भवती हो गई तो उसने गर्भपात करा दिया। इसकी जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस में जाने की बात कही तो आरोपी पीड़िता के बालिग होने पर शादी करने की बात कहने लगा। इस पर पीड़िता के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। अब युवती के बालिग होने पर परिजनों ने कुछ माह पूर्व दोनों की शादी कर दी। आरोप है कि शादी के बाद आरोपी व उसके परिजन नशीला पदार्थ खिलाकर उससे मारपीट करने लगे। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनोें ने बेटी के ससुराल पहुंचकर इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। इसके बाद पीड़िता अपने मायके आकर रहने लगी। आरोप है कि करीब पंद्रह दिन पूर्व आरोपी पति अपनी ससुराल पहुंचा और तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवती के पति पाड़ली गुर्जर निवासी जाहिद के खिलाफ तीन तलाक, पोक्सो, दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध बनाने व गर्भपात कराने का केस दर्ज कर लिया है। जबकि मारपीट करने के मामले में शाहिद, यूनुस व एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जाहिद की गिरफ्तारी कर ली है और युवती के कोर्ट में भी बयान दर्ज करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें