फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छलका रैगिंग पीड़ित छात्रा का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सीनियर छात्रों पर रैगिंग और वार्डन पर मारपीट का आरोप लगाने वाली छात्रा का दर्द अब सोशल मीडिया पर छलक रहा है। छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। साथ ही कॉलेज प्रशासन और पुलिस पर इंसाफ नहीं करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर कॉलेज प्रशासन और पुलिस में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित एक इंजीनियिंग कॉलेज में पिछले साल झारखंड की छात्रा ने बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। पिछले महीने छात्रा ने कॉलेज वार्डन पर मारपीट, सीनियर छात्रों पर रैगिंग व एक छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि कॉलेज प्रशासन ने उसके पिता को धमकी दी थी कि अगर समझौता नहीं किया तो बेटी को कॉलेज से बाहर निकाल देंगे। इसी बीच 18 अप्रैल को छात्रा अपने पिता के साथ ट्रेन से घर लौट रही थी। लक्सर पहुंचने पर छात्रा ने कॉलेज के एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अगले ही दिन वह पिता के साथ वापस कॉलेज लौटी थी। अब छात्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो डाली तो मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इंसाफ नहीं मिलने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस और कॉलेज प्रशासन से इंसाफ नहीं मिल पाया है। अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। छात्रा के वीडियो में आत्महत्या की बात कहने से पुलिस और कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें