फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

चोरों ने पॉश कॉलोनी में वन विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी के घर दिनहदाड़े हजारों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे के पीछे स्थित कॉलोनी में वन विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी एसके मित्तल का आवास है। कुछ दिनों से उनकी पत्नी ऊषा मित्तल की तबीयत खराब है। पत्नी के उपचार के लिए वह रविवार को उन्हें देहरादून ले गए थे। सोमवार को किसी समय चोर उनके मकान में जा घुसे और इन्वर्टर, स्टेप्लाइजर और पानी की टोंटियां चोरी कर ले गए। रविवार को जब वह घर लौटे तो चोरी की जानकारी लगी। सूचना मिलते ही पुलिस आननफानन में पहुंची और मकान का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आसपास घूमकर कबाड़ बीनने वालों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें