फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बस चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हुई दुर्घटना में बस चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रक के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर शेरपुर गांव के पास कर्मचारियों को लेकर रुड़की आ रही बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इससे बस चालक समेत 12 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया था। जबकि बस चालक समेत चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हायर सेंटर रेफर कर दिया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बस चालक नरेश निवासी चिलकाना, सहारनपुर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। कंपनी के अधिकारियों की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, रविवार को मलकपुर चुंगी के पास बाइक और टेंपो की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार घायल हो गया। लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया। बाद में घायल बाइक सवार और टेंपो चालक में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें