आजमगढ़। शहर के मुकेरीगंज मुहल्ले में एक सप्ताह पूर्व हुए अवैध पटाखा गोदाम में हुई अगलगी की घटना में झुलसे एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अगलगी में मरने वालों की संख्या बढ़ कर अब 12 हो गई है। सुलझ कर जिला अस्पताल में भर्ती 32 शौकत अली पुत्र स्व. जमीन निवासी हर्रा की चुंगी ने रविवार की देर शाम दम तोड़ दिया। शौकत भी पटाखा विस्फोट के दौरान 100 प्रतिशत झुलस गया था।