फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या से भड़के ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। इब्राहिमपुर में महिला की हत्या से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस को घेरते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने तक शव गांव ले जाने से इनकार कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। इसे लेकर पुलिस और ग्रामीणों की जमकर तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद ग्रामीण शव को ले जाने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित इब्राहिमपुर गांव में दामाद सचिन ने अपनी पत्नी सिम्मी, पिता रामकुमार और महिला रिश्तेदार के साथ मिलकर रविवार रात को अपनी सौतेली सास संजू की संपत्ति को लेकर हत्या कर दी थी। साथ ही हत्या को आर्ट अटैक का रूप देने का प्रयास किया था, लेकिन संजू की बेटी काजल ने आरोपियों के राज से पर्दा हटाते हुए मां की हत्या करने की बात पुलिस और ग्रामीणों को बताई थी। पुलिस ने ग्राम प्रधान सुरेंद्र कश्यप की तहरीर पर चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार की रात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। मंगलवार की सुबह सैकड़ों महिलाएं और पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉली से सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और जमकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह, एसएसआई रणजीत तोमर समेत भारी पुलिस बल अस्पताल पहुंचा। यहां पुलिस ने ग्रामीणों को शव ले जाने की बात कही। इस पर ग्रामीण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही शव ले जाने की जिद पर अड़ गए और हंगामा करने लगे। गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने हाईवे जाम लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों को जाम नहीं लगवाने दिया। इसे लेकर पुलिस और ग्रामीणों की जमकर नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शव ले जाने के लिए राजी हो हुए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पोस्टमार्टम पैनल बनाकर हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट दो या तीन दिन के अंदर आएगी। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
इंसाफ नहीं मिलने तक नहीं लू जाऊंगा शव
मृतका संजू के पिता सभाजीत व भाई राजेश निवासी पेंद्रा रोड, मछली गांव निकट एयरपोट, बनारस यूपी भी मंगलवार की सुबह सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। यहां पुलिस ने दोनों से बातचीत की और शव को ले जाकर अंतिम संस्कार करने की बात कही। इस पर मृतका के पिता ने कहा कि वह तब तक शव नहीं ले जाएंगे, जब तक बेटी के हत्यारों को सजा नहीं मिलेगी। पुलिस ने किसी तरह समझाने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पिता और भाई शव ले जाने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

दोनों मासूम चिल्लाते रहे मां-मां
सिविल अस्पताल में मृतका संजू के दोनों बच्चे काजल और लड्डू भी मौजूद रहे। इस बीच दोनों बच्चे अपनी मां को याद करके मां-मां चिल्लाते रहे। दोनों बच्चों की हालत देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की भी आंखें भर आई। किसी तरह गांव की महिलाओं ने दोनों बच्चों को संभाला और दिलासा दिया कि उनकी मां जल्द ही आ जाएगी। इसके बाद जाकर दोनों बच्चे शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें