फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

दो युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को नौ फरवरी को कस्बा निवासी दो युवक बहला फुसलाकर ले गए थे। उसने बेटी की आसपास तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसने दोनों युवकों के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। आरोप है कि दोनों के परिजनों ने भी कोई मदद नहीं की। आरोप है कि छह दिनों तक किशोरी को बंधक बनाकर दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छह दिन बाद शनिवार को दोनों युवक उसे घर के पास बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मलानपुरा निवासी फरमान और चुंगी नंबर पांच खालसा निवासी अरविंद के खिलाफ मुकदमा अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें