फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब बांटने वाले एक और पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जहरीली शराब के मामले में पुलिस ने आरोपी बाप बेटे को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले पकड़े गए आरोपियों ने इन्हीं से जहरीली शराब खरीदी थी। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने कच्ची शराब बनाने के लिए भगवानपुर के तेज्जुपुर निवासी अर्जुन उर्फ लाला से 200 लीटर तरल पदार्थ खरीदा था, लेकिन इसमें शिकायत आने पर बचा 150 लीटर तरल पदार्थ वापस कर दिया। वहीं, पुलिस अब अर्जुन उर्फ लाला की तलाश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस असली सूत्रधार के काफी नजदीक है। वहीं, सहारनपुर पुलिस ने भी इसी मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सोमवार रात सिविल लाइंस कोतवाली प्रेस कान्फ्रेंस कर एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि कच्ची शराब बांटने वाले बाप बेटे सरदार हरदेव सिंह पुत्र सुखविंदर और सुखविंदर पुत्र आशा सिंह निवासी ग्राम पुंडेन, थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर को सोमवार सुबह इकबालपुर रेलवे फाटक के पास दबोचा गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उन्होंने कच्ची शराब बनाने के लिए अर्जुन उर्फ लाला पुत्र नारायण निवासी ग्राम तेज्जुपुर, थाना भगवानपुर से 200 लीटर (तरल पदार्थ) का एक ड्रम 26 हजार में खरीदा था। इसके बाद 50 लीटर तरल पदार्थ में 50 लीटर पानी मिलाकर कच्ची शराब बनाई थी। शराब बनाने के बाद उसका रंग दूधिया हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद 35 लीटर शराब सोनू पुत्र फकीरा निवासी ग्राम बाल्लुपुर, थाना झबरेड़ा, 35 लीटर शराब पिंटू निवासी उमाही, थाना नागल जिला सहारनपुर और 30 लीटर शराब अपने रिश्तेदार लाडी पुत्र सहेंद्र निवासी ग्राम पुंडेन, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर को बेच दी थी। साथ ही शराब बनाते समय रंग दूधिया होने पर ड्रम में बचा 150 लीटर तरल पदार्थ अर्जुन को वापस कर दिया था। सहारनपुर और झबरेड़ा क्षेत्र के गांवों में शराब पीकर लोगों की मरने की सूचना पाकर दोनों घर से फरार हो गए थे। वहीं, एसएसपी ने बताया कि सहारनपुर पुलिस ने लाडी, पिंटू और एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही फरार अर्जुन की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़कर खुलासा किया जाएगा कि ड्रम में कौन सा पदार्थ था और उसने शराब कैसे बनाई।
पूर्व में भी खरीदा था ड्रम
एसएसपी ने बताया कि बाप बेटे ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने शराब बनाने के लिए पूर्व में भी अर्जुन से तरल पदार्थ खरीदा था। वह इसी तरल पदार्थ से कच्ची शराब तैयार कर बेचते थे। अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद ड्रम बरामद करने पर पता चल पाएगा कि पदार्थ कौन सा था।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी, एसआई अजय जाटव, मनोज कुमार, उमेश कुमार, अर्जुन कुमार, सीआई प्रभारी रविंद्र कुमार समेत दिनेश कुमार, सोन कुमार, सुरेश, प्रवेज, देवेंद्र रावत, नरेंद्र, महेश, मनोज जाकिर, देवेंद्र ममगाईं, राजेश देवरानी, महिपाल। पंजाब भागने की फिराक में थे दोनों
विज्ञापन

आरोपी बाप बेटे हरदेव और सुखविंदर गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब भागने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार, पंजाब में इनके रिश्तेदार रहते हैं और वह पुलिस से बचने के लिए वहां पर ही शरण लेने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें