फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक ने कुख्यात के नाम से मांगी थी बीस लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। सचिन खोखर के नाम पर एक कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी अनाज मंडी में रिक्शा चलाने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल व सिम बरामद करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अनाज मंडी के कारोबारी नलिन गुप्ता से फोन पर कुख्यात सचिन खोखर के नाम पर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। फोन करने वाले ने रकम न देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी। नलिन गुप्ता का कहना था कि फोन पर उसे कई दिनों से धमकी मिल रही थी, पहले तो उसने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन बृहस्पतिवार को उसने मामले की तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की थी। शुक्रवार को एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने गंगनहर कोतवाली में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में इंतजार पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी मख्यिाली कलां थाना लक्सर रिक्शा चलाने का काम करता है। उसने ही सचिन खोखर के नाम से नलिन गुप्ता से रंगदारी मांगी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आरोपी इंतजार को मुखबिर की सूचना पर नया पुल बीटी गंज से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो मोबाइल मय सिम बरामद किए और उसके बाद जेल भेज दिया है। इस दौरान कोतवाल अमर चंद शर्मा, एसएसआई चंद मोहन सिंह, एसआई यशवंत खत्री, देवेंद्र मंमगई, कपिल, अशोक एवं रविंद्र आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें