फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरबत पीने से मां-बेटी की मौत, किशोरी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शरबत पीने से मां-बेटी की मौत, किशोरी गंभीर
विज्ञापन

-ननद ने भाभी पर लगाया जहरीला शरबत पिलाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)।
सैनी के उसरैना (थुलगुला) गांव में शुक्रवार दोपहर शरबत पीने से मां-बेटी की मौत हो गई जबकि एक किशोरी की हालत गंभीर बनी है। आरोप है कि तीखी झड़प के बाद बहू ने ही जहरीला शरबत पिला दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव में हाहाकार मचा है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के उसरैना (थुलगुला) निवासी भैयालाल की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद विशुन देवी (55) बेटियों नीता (20), नीतू (14) और बहू नगीना के साथ रहती थी। बेटा अनिल परदेश में कमाई करता है। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर सास-बहू के बीच झगड़ा हो गया। ननदें भी मां के पक्ष में थीं। दोपहर में विशुन देवी के साथ दोनों बेटियों नीता और नीतू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिवार के लोग सभी को सिराथू सीएचसी ले गए। वहां विशुन देवी की मौत हो गई जबकि बेटियों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां नीता देवी (20) ने भी दम तोड़ दिया। नीतू का आरोप है कि मां से झगड़ने के बाद भाभी ने ही सभी को जहरीला शरबत पिला दिया। उसकी मां और बहन की मौत शरबत पीने से ही हुई। नीतू की हालत गंभीर बनी है। सैनी कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। मां-बेटी की मौत से न सिर्फ परिजनों बल्कि समूचे उसरैना गांव में हाहाकार मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें