फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में लूटपाट करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

ट्रेनों में लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को जीआपी ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट का सामान, मोबाइल और नकदी बरामद की है। जीआरपी ने दोनों का चालान कर दिया है। पकड़ा गया एक बदमाश लक्सर कोतवाली से वांछित चल रहा है।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उन्हें रविवार की रात सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश ट्रेन में लूटपाट करने वाले हैं। सूचना पर जीआरपी सर्तक हो गई। देर रात पुलिस को बदमाशों के गंगनहर पुल पर होने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी फोर्स के साथ गंगनहर लाल पुल पर पहुंच गए। देर रात दो युवक पुल से प्लेटफार्म की ओर आते दिखाई दिए। जीआरपी ने दोनों को रुकने के लिए कहा तो दोनों भाग खड़े हुए। जीआरपी ने जैसे-तैसे दोनों को कुछ दूरी पर दबोच लिया। जीआरपी दोनों बदमाशों को चौकी ले आई। चौकी में दोनों बदमाशों ने ट्रेनों में लूटपाट करने की बात कबूली। दोनों ने बताया 28 जून को रुड़की निवासी मंजू से चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ ट्रेन में और 27 जुलाई को कानपुर निवासी ज्योति से पठानकोट से कानपुर जाने वाली ट्रेन में लूटपाट की थी। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम शहजाद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी हमीदपुर बिजनौर व दूसरे ने रिसालत उर्फ रिहान पुत्र रिफाकत निवासी सड़क वाली मंजीद बताया। दोनों की निशानदेही पर जीआरपी ने लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। सामान में दो मोबाइल और दो जोड़ी पायल बरामद की है। पुलिस ने दोनों बदमाशों का चालान कर दिया है। टीम में सहायक उपनिरीक्षक सागर सिंह, कांस्टेबल गजपाल सिंह रावत, परविंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें