फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को बहला फुसलाकर दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंगलौर ।
नाबालिग को बहला फुसलाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं नाबालिग को ब्लैकमेल करने के लिए आरोपी ने वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ उसी के मोहल्ले के एक युवक ने बहला फुसला कर प्रेम संबंध बना लिए। उसने नाबालिग के अश्लील फोटो भी खींचे और उसे ब्लैकमेल करते हुए कई बार उसके साथ दुराचार किया। इतना ही नही नाबालिग की ओर से उससे संबंध रखने से इंकार करने पर उसने इन फोटो को उसके रिश्तेदारों को भेज कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया। प्रकरण उजागर होने पर परिजन सन्न रह गए। आखिरकार परिजनों ने पुलिस की मदद ली। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समीर के खिलाफ पोक्सो एक्ट व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें