फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता हमले मामले में एक आरोपी को रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सरिया भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता मनोज सैनी पर 10 मार्च को छह लोगों ने हमला कर दिया था। मामले में पुलिस हिमांशु पुत्र श्यामलाल, शशांक पुत्र हुकम सिंह निवासी रुहालकी दयालपुर, सौरभ पुत्र मैनपाल निवासी किशनपुर रुहालकी, दीपक पुत्र शिवराज और निशांत पुत्र नरेंद्र व रजत पुत्र नकलीराम निवासी प्रेमराजपुर को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, आरोपी दीपक पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर खुद जेल चला गया था। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर उसका रिमांड मांगा था। कोर्ट से एक दिन का रिमांड मंजूर होने पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने उससे पूछताछ की। जांच अधिकारी खेमेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि पूछताछ में दीपक ने घटना स्वीकारी है। उन्होंने बताया कि उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल सरिया भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें