फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब प्रकरण में 11 आरोपियों के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जहरीली शराब प्रकरण में अपर मजिस्ट्रेट ने रुड़की जेल में बंद सभी 11 आरोपियों के बयान दर्ज किए। मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की। साथ ही जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी। जिलाधिकारी की तरफ से जांच रिपोर्ट देखने के बाद रिपोर्ट को शासन को भेजी गई है। वहीं, जहरीली शराब प्रकरण में अब तक मात्र चार ग्रामीणों की ही फोरेंसिक जांच रिपोर्ट ही आई है जबकि बाकी की जांच रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है।
विज्ञापन

झबरेड़ा क्षेत्र के कई गांवों में आठ फरवरी को जहरीली शराब पीने से कई ग्रामीणों की मौत हो गई थी। एक के बाद एक मौतों का आंकड़ा 43 पहुंच गया था जबकि दो ग्रामीणों की आंखों की रोशनी चली गई थी। वहीं, सहारनपुर जिले में भी जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। मामले में हरिद्वार पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की जांच शासन ने अपर मजिस्ट्रेट डॉ. ललित नारायण मिश्र को सौंपी थी। प्रकरण में अपर मजिस्ट्रेट अब तक 23 पुलिसकर्मियों, 22 चिकित्सकों समेत 200 ग्रामीणों के बयान दर्ज कर चुके हैं। उन्होंने बाल्लुपुर, भलस्वागाज, बिंडुखड़क समेत कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए। बृहस्पतिवार को अपर मजिस्ट्रेट डॉ. ललित नारायण मिश्र रुड़की जेल पहुंचे। यहां जेल में बंद बाल्लुपुर निवासी सोनू, उसके पिता फकीरा, सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी के पुंडेन निवासी हरदेवा, उसके पिता सुखविंदर, भगवानपुर थाने के गांव डाडली निवासी अर्जुन समेत केमिकल सप्लाई करने वाले सचिन, गुप्ता, अमित गुप्ता, मनोज कुमार, विपिन, बिंडुखड़क निवासी राजकुमार और बाल्लुपुर निवासी दारा के बयान दर्ज किए। अपर मजिस्ट्रेट ने बताया कि बयान दर्ज करने के बाद जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी दीपक रावत को भेजी गई थी। जिलाधिकारी की ओर से रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें