फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी करने वालों पर लगाया गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

प्रॉपर्टी के फर्जी कागज तैयार कर लोगों से ठगी करने वालों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गिरोह के सदस्य फर्जी कागज तैयार कर लोगों को जमीन दिखाकर ठगी करते थे। पुलिस ने तीन माह पूर्व गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान में सभी आरोपी रुड़की जेल में ही बंद हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने तीन माह पूर्व फर्जी तरीके से जमीन बेचने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनमें संजय तोमर निवासी मुंडलानी, मेरठ, जोगेंद्र कुमार और धर्मवीर सिंह निवासी कंकरखेड़ा, जीशान निवासी खातमपुर मेरठ, सतपाल और सुखदेव निवासी हरिद्वार शामिल थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह जमीन के फर्जी कागज तैयार करते थे और लोगों से संपर्क कर उन्हें किसी दूसरे की जमीन दिखाकर रकम लेकर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने रुड़की, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत समेत कई स्थानों पर लोगों से करोड़ों की ठगी की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजा था। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने मामले की जांच गंगनहर कोतवाली के एसएसआई रणजीत तोमर को सौंपी है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के आदेश दिए थे। मंगलवार को एसएसआई रणजीत तोमर ने जेल में बंद सभी आरोपियों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें