फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में हाईवे पर सड़क हादसे में हुई किसान की मौत से आक्रोशित परिजनों ने कटरा-बिल्हौर हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों ने चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही लोग मार्ग से हटे। इस दौरान एक घंटा हाईवे जाम रहा।

विज्ञापन

सोमवार देर रात थाना क्षेत्र के ग्राम करनिया निवासी परमाई लाल (56) पुत्र नारायनखुश को कटरा- बिल्हौर हाईवे पर रूदामऊ के पास कार ने टक्कर मार दी थी। उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।  परिजनों ने मंगलवार शाम चार बजे रूदामऊ के पास हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सड़क पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। परिजन कार चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी राजकरन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। उन्होंने मृतका की पत्नी फूलमती से तहरीर ली। इसके बाद लोग शांत हुए। करीब एक घंटे बाद पांच बजे जाम खुल सका। प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि सोमवार रात हादसा हुआ था। उनको घायल को जिला अस्पताल ले जाने की जानकारी हुई थी। चालक कार छोड़कर फरार हो गया था। कार को कब्जे में ले लिया गया था। कार चालक भैया लाल पुत्र रामभजन निवासी रुदामऊ के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें